IPL 2023, GT vs CSK: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है, लेकिन इस खिताबी मैच से पहले बारिश ने खलल डाल दी है। इसके चलते टॉस डिले कर दिया गया है। आज रात 9:40 बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया जाएगा। इस वक्त तक मैच शुरू होने की स्थिति में ओवर्स में कटौती नहीं होगी। मतलब पूरे 40 ओवर का खेल होगा। वहीं अगर 12 बजे तक बारिश रुक जाती है तो 5-5 ओवर का गेम होगा। अगर 12 बजे तक भी बारिश नहीं रुकती को क्या होगा…जानिए
फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे
दरअसल, आईपीएल 2023 के फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर बारिश की वजह से रविवार को फाइनल मैच नहीं हो पाता है तो फिर सोमवार को मैच का आयोजन होगा। मैच के नतीजे के लिए दोनों ही टीमों को कम से कम पांच ओवर खेलना जरूरी होगा और अगर सोमवार को भी मैच नहीं हो पाता है तो क्या होगा? नीचे जानिए आसान भाषा में…
https://twitter.com/iVikramRajput/status/1662813139652554752?s=20
अगर बारिश नहीं रुकी तो क्या होगा, नीचे समझिए
- आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक मैच शुरू होगा तो पूरे 40 ओवरों का खेल होगा।
- अगर यह मुकाबला रविवार यानी आज नहीं होता है तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। मतबल फाइनल मुकाबला सोमवार को होगा।
- सोमवार को भी बारिश जारी रही और मान लीजिए मैच पांच-पांच ओवरों का भी नहीं हो पाता है तो रात 1 बजकर 20 मिनट तक का इंतजार किया जाएगा।
- सोमवार रात 1 बजकर 20 मिनट के बाद फिर सुपर ओवर खेला जा सकता है। अगर सुपर ओवर भी नहीं खेला जाता है तो फिर गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 का विजेता घोषित कर दिया जाएगा, क्योंकि वो प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे थे।
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines