नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को रिजर्व डे पर खेले गए मैच में सीएसके 5 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनी। सीएसके को आखिरी दो गेंदों में जीत के लिए 10 रन की दरकार थी, करोड़ों दर्शकों की सांसें अटकी थीं, लेकिन रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांचवीं पर छक्का और छठी पर चौका ठोक टीम को इतनी शानदार जीत दिलाई कि क्रिकेटप्रेमियों की नसें रोमांच से लबरेज हो गईं। सीएसके की इस जीत के बाद डगआउट में बैठे धोनी खुशी से झूम उठे। उन्होंने दौड़ते हुए आए रवींद्र जडेजा को गले लगा लिया। धोनी ने अब सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।
https://twitter.com/IPL/status/1663275934907273216
इससे पहले एक बार फिर बारिश ने मैच में खलल डाला। सीएसके की बल्लेबाजी के सिर्फ 3 गेंद बाद बारिश आ गई। हालांकि बारिश रुकी और रात 12.10 बजे मैच शुरू हुआ। मैच को 15 ओवर का कर दिया गया, जबकि टार्गेट 171 रन रखा गया।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1663278119552442368
https://twitter.com/IPL/status/1663274958699757569
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर तूफान मचाया। साई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 8 चौके-6 छक्के ठोक 96 रन ठोक डाले। साई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत टाइटंस ने फाइनल मुकाबले में 214 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें ऋद्धिमान साहा के 54, शुभमन गिल के 39 और हार्दिक पांड्या के नाबाद 21 रन शामिल रहे।
IPL Final
https://twitter.com/IPL/status/1663237154716418048
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस के बाद कहा- बारिश की भविष्यवाणी के साथ हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच लंबे समय से ढकी हुई है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान यहां की पिच ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम काफी खुश हैं कि 20 ओवर का मैच खेलेंगे। हम पिछले मैच के स्क्वाड के साथ उतरेंगे।
https://twitter.com/IPL/status/1663222192132472833
धोनी ने आगे कहा- कल हम ड्रेसिंग रूम में थे। जहां बात कर रहे थे कि एक क्रिकेटर के तौर पर आप हमेशा खेलना चाहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी भीड़ को हुई। उम्मीद है कि हम उनका मनोरंजन कर पाएंगे।
https://twitter.com/IPL/status/1663175761099096064
मुझे टॉस हारने से फर्क नहीं पड़ता
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- मैं भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेता, लेकिन मेरा दिल बल्लेबाजी करना चाहता था इसलिए मुझे टॉस हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमने कहा कि यह हमारे नियंत्रण से बाहर है। जो भी टीम बेहतर खेलेगी उसी के हाथ ट्रॉफी होगी। मुझे लड़कों को शांत रखना पसंद है और वे मुझे इसका प्रतिफल देते हैं। यह एक सपाट ट्रैक है।
https://twitter.com/IPL/status/1663177149103353856
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी
https://twitter.com/IPL/status/1663178614907768832
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा
रंगारंग कार्यक्रम के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल फुल ओवर्स के साथ होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, आज दिनभर धूप रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब दोनों टीमें महामुकाबले में भिड़ने को तैयार हैं। मैच 7:30 बजे शुरू होगा। रविवार को भारी बारिश के कारण खेल रद्द होने के बाद रिजर्व डे लागू हो गया था।
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
46 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines