नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के यूं तो करोड़ों फैन हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक फैन ने सुर्खियां बटोर ली हैं। दरअसल, रोमांचक मैच में जब सीएसके की टीम को आखिरी बॉल पर 4 रन चाहिए थे, तब करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं, लेकिन रवींद्र जडेजा ने जैसे ही जीत का चौका लगाया, सीएसके के फैन खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन

दरवाजे को पीटने लगा फैन 

इन फैन में से एक ऐसा भी था, जो अपने पीजी में मैच देख रहा था। वीडियो में नजर आया कि चौका लगने पर ये फैन लगभग पागल हो गया। ये लड़का इतना उत्साहित हो गया कि चिल्ला-चिल्लाकर जोर-जोर से दरवाजे को पीटने लगा। ये देखकर उसके साथी भी डर गए, उन्होंने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन जीत का ये एक्साइटमेंट कम नहीं हुआ। ये लड़का कभी इधर भागता तो कभी उधर, फिर अंत में जाकर खिड़कियों से लटक गया। चेन्नई के इस फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/SiddiqTulip/status/1663412041288232960?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1663412041288232960%7Ctwgr%5Ea81e208ce7ec48f6db2c2a3e4d468525ea77abfa%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fcsk-fans-manic-celebration-after-ravindra-jadejas-last-ball-four-in-ipl-2023-final-frightens-roommates-video-is-viral-4082185

अगले सेशन में खेलना चाहते हैं एमएस धोनी 

बहरहाल, आईपीएल 2023 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और उसके लाखों प्रशंसकों के लिए यादगार बन गया। एमएस धोनी की सीएसके ने आखिरी गेंद पर रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीत लिया। इसके बाद एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- उनके लिए ये संन्यास का ऐलान करने का सबसे सही वक्त है, लेकिन वह अगले नौ महीनों तक ट्रेनिंग करना चाहते हैं। धोनी ने ये भी कहा कि वह अगले सेशन में खेलकर फैंस को गिफ्ट देना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ