IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने तीसरे ही मैच में बुरी तरह चोटिल हुए दीपक चाहर ने शानदार वापसी की है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए और सीएसके को रिकॉर्ड दसवें रिकॉर्ड फाइनल में प्रवेश करने में मदद की। चाहर ने जीटी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ने के लिए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा का विकेट लिया।
शमी का कैच पकड़ने के बाद दर्द में दिखे चाहर
मैच में दीपक चाहर ने गेंदबाजी को शानदार की ही साथ ही फील्डिंग में भी दमखम दिखाया। चाहर ने गुजरात टाइटंस के आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद शमी का कैच पकड़ने के लिए मिड-ऑन से लंबा रास्ता तय किया। कैच पूरा करने के बाद चाहर थोड़ी परेशानी में नजर आ रहे थे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उन्होंने मांसपेशियों को खींच लिया है। हालांकि मैच के बाद अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए चाहर ने कहा कि सब कुछ ठीक है।
दीपक चाहर ने दिया फिटनेस अपडेट
मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए दीपक चाहर ने कहा कि ‘सबकुछ ठीक है, एक गेम और बचा है। हमनें मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को लेंथ को परखा और फुल लेंथ पर गेंदबाजी करने का निर्णय किया। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था लेकिन हमनें इसे हासिल किया। हमने ऐसा कई बार किया है (फाइनल में पहुंचने पर), बड़े मुकाबलों में सीनियर्स के होने का फायदा बहुत मायने रखता है, हम पहले भी वहां रहे हैं और यह मदद करता है। ”
दीपक चाहर की शानदार वापसी
मुंबई के खिलाफ खेल में चोटिल होने के बाद, चाहर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीएसके के दसवें मुकाबले में वापसी की और अगले पांच मैचों में 12 विकेट लिए। टूर्नामेंट में अब तक खेले गए नौ मैचों में चाहर ने 21.58 की औसत और 8.63 की इकोनॉमी से 12 विकेट लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
18 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
19 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
38 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
51 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines