नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को अपने आठवें मैच में छठी हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो जीत के बाद एक बार फिर दिल्ली की टीम फिसड्डी साबित हुई। शनिवार को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उसे करारी शिकस्त मिली। हालांकि इस मैच में DC के एक फैसले ने सबका ध्यान खींच लिया। इसके बाद लगातार सवाल उठने लगे।
अक्षर पटेल को सातवें नंबर पर भेजा
दरअसल, कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्हें कम ही गेंदें खेलने को मिलीं। वॉर्नर का ये फैसला देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे आकाश चोपड़ा भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा- मुझे समझ नहीं आ रहा कि अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अक्षर को पहले क्यों नहीं भेजा गया। यदि वे थोड़े पहले आते तो दिल्ली दुरुस्त होती।
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
अक्षर ने खूब जोर लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए
अक्षर ने 14 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोक 207 की स्ट़्राइक रेट से नाबाद 29 रन बनाए। उन्हें मयंक मारकंडे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने भेजा गया। तब तक लक्ष्य काफी बड़ा हो चुका था और टीम को 26 गेंदों में 58 रन की जरूरत थी। अक्षर ने खूब जोर लगाया, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श ने 63 और फिल साल्ट ने 59 रन की पारी खेली। जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर डक, मनीष पांडे 1, प्रियम गर्ग 12 और सरफराज खान 9 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs PBKS Live: सिकंदर रजा ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 4 विकेट से दी…
शानदार फॉर्म में हैं अक्षर
अक्षर को सही जगह पर न भेजने का सवाल इसलिए भी लाजिमी है क्योंकि वे शानदार फॉर्म में रहते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले 8 मैचों में वह 211 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक और दो नाबाद पारियां शामिल हैं। कैपिटल्स के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। बहरहाल, इस मैच में हार के बाद डीसी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। उसके पास अब 6 मैच बाकी हैं, जिसमें उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines