IPL 2023, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इन दोनों ही टीमों के बीच हुए सारे ही मैच काफी रोमांचक रहते हैं और हेड टू हेड में भी दोनों टीमों की लगभग बराबरी है।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में हैं। मैच में हैदराबाद की टीम दो हार के बाद एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
DC vs SRH Head to Head: हेड टू हेड आंकड़ों में कौन आगे?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए हैं। इनमें दिल्ली को 10 और हैदराबाद को 11 में जीत मिली है। यानी दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही है। अगर हैदराबाद ये मैच जीत जाती है तो वह आंकड़ों में बराबरी कर लेगी। इन दोनों के बीच खेले गए आखिरी पांच मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने तीन जीते हैं वहीं हैदराबाद के खाते में दो मैच आए हैं।
दोनों के बीच खेले गए मैचों में हैदराबाद का सबसे बड़ा टोटल 207 का रहा है वहीं सबसे कम स्कोर 80 रहा है। दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा स्कोर 219 रहा है वहीं सबसे कम स्कोर 116 का रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023: डेविड वॉर्नर ने छुए भुवनेश्वर कुमार के पैर, भुवी ने लगा लिया गले, देखें वीडियो
DC vs SRH in Hyderabad: हैदराबाद में कैसा है रिकॉर्ड?
इस मैच का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में किया जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गए हैं। इसमें 5 एसआरएच ने जीते हैं। वहीं तीन में दिल्ली को जीत हासिल हुई है।
दोनों टीमों का आईपीएल में प्रदर्शन खराब
अगर दोनों टीमों के आईपीएल 2023 में अभी तक के प्रदर्शन की बात करें लय में नजर नहीं आई। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में अगर सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम ने चार मुकाबलों में हार जबकि दो मैचों में जीत दर्ज की है। अगर दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने भी 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दिल्ली ने सिर्फ 1 मैच में जीत दर्ज की है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines