IPL 2023, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की। इस जीत के बावजूद टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर पर बीसीसीआई द्वारा 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
दरअसल राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सही समय पर अपने ओवर खत्म नहीं कर सकीं जिसके चलते आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर पर जुर्माना लगाया है। आईपीएल ने बयान में कहा,‘धीमी ओवर गति के लिए आईपीएल आचार संहिता के तहत यह टीम का वर्तमान सत्र में पहला अपराध है इसलिए कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन और जेम्स नीशम ने तोड़ा टी20 में 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
अब तक इन कप्तानों पर लग चुका जुर्माना
बता दें कि आईपीएल के नियमों के मुताबिक मैच को 3 घंटे 20 मिनट में खत्म करना होता है। लेकिन कई बार टीमें इसका पालन नहीं कर पाती है जिसके चलते पहली बार गलती होने पर कप्तान को फाइन देना पड़ता है। अगर ये गलती दोबारा होती है तो टीम के खिलाड़ियों को भी जुर्माना भरना पड़ता है। अब तक डेविड वॉर्नर, के एल राहुल, संजू सैमसन, फाफ डू प्लेसी और हार्दिक पांड्या को भी ये जुर्माना भरना पड़ा है।
मैच का लेखा-जोखा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले के बाद 49/2 का स्कोर पर बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 62 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में पांडे (34) और अक्षर (34) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह
जवाब में हैदराबाद से मयंक ने 49 रन की पारी खेली। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेली। आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने 24* रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
23 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines