---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद डेविड वॉर्नर निराश, दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार पर दिया ये बयान

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 31 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मुश्किल पिच पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 59वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 31 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मुश्किल पिच पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेलकर 65 गेंदों में 103 रन जड़े। दिल्ली कैपिटल्स ने 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन डेविड वॉर्नर के 54 रन पर आउट होने के बाद दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई। आखिरकार उसे हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन पर चर्चा की।

30 रन देकर छह विकेट गंवा दिए

डीसी कप्तान ने कहा- हम उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक सीमित करना चाह रहे थे। जितना हम चाहते थे, उससे कहीं अधिक उन्हें मिला। प्रभसिमरन ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। हमें कुछ मौके गंवाने से नुकसान हुआ। पावरप्ले में जिस तरह से हमने शुरुआत की और फिर 30 रन देकर छह विकेट गंवा दिए, उससे कह सकते हैं कि आप ज्यादा मैच नहीं जीत पाएंगे। आपको बचे मैचों में उस फ्रीडम और गर्व के साथ खेलना था।

---विज्ञापन---

हमें सही संयोजन मिला, लेकिन तेजी से 3-4 विकेट गंवाते रहे

वॉर्नर ने कहा- अच्छी शुरुआत के बाद बल्ले से एक और निराशाजनक प्रयास हुआ। अपनी टीम में बहुत ज्यादा बदलाव करने पर वॉर्नर ने कहा- हमें सही संयोजन मिला, लेकिन तेजी से 3-4 विकेट गंवाते रहे। आप इस स्तर पर ऐसा नहीं कर सकते। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। 12 में से 8 मैच हारने के बाद कैपिटल्स सिर्फ 8 अंक ही जुटा पाई। वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। जबकि टॉप 4 टीमें 12 अंक से ज्यादा पर हैं। ऐसे में कैपिटल्स अपने अगले दो मुकाबले जीत भी लेती है तो 12 पॉइंट ही मिल पाएंगे। ऐसे में वह बाहर हो गई है।

First published on: May 13, 2023 11:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola