IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से मात दे दी। इस हार के साथ ही दिल्ली का इस टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम को क्यों हार का सामना करना पड़ा इसे लेकर आकाश चोपड़ा ने एक बडी वजह बताई है।
डेविड वॉर्नर से हो गई ये चूक
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने JioCinema के “आकाशवाणी” शो में मैच का एनालिसिस करते हुए मुकेश कुमार को एक गेंदबाज के रूप में प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं करने के लिए डीसी कप्तान डेविड वार्नर से सवाल किया। मुकेश ने केवल एक ओवर फेंका, 19वां, जिसमें उन्होंने शतकवीर प्रभसिमरन को आउट किया।
उन्होंने कहा कि “दिल्ली क्या करती है? वे एक बहुत ही दिलचस्प पक्ष हैं। मुकेश कुमार, जो इस खेल में एक गेंदबाज के रूप में खेल रहे थे, उन्होंने केवल एक ओवर फेंका और वह 19वां ओवर था। आपने 19वें ओवर के लिए एक गेंदबाज को खिलाया। उन्होंने पूरे सीजन में टीम के लिए बहुत कुछ किया है, उन्होंने उस ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भी आउट किया। ”
दिल्ली कैपिटल्स ने पिच का किया गलत आंकलन- आकाश चोपड़ा
वहीं आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि ‘उन्होंने ऐसी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां काफी टर्न था, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। जब आपके पास इतना बड़ा थिंक टैंक है, तो उनका एक काम होता है- सही एकादश खेलना और पिच को ठीक से पढ़ना। अगर आप इन दोनों चीजों में विफल रहते हैं, तो थिंक-टैंक का कोई फायदा नहीं है और मुझे लगता है कि दिल्ली बदलाव करेगी।
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 45 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में प्रभसिमरन और सैम कर्रन (20) ने 54 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की।इसके बाद प्रभसिमरन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले के बाद बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद बरार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम ढह गया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
43 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines