IPL 2023 DC vs MI: आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली को घर में दी शिकस्त
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 DC vs MI live Update
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 DC vs MI live Update
IPL 2023 DC vs MI live Update: आईपीएल 2023 के तहत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एमआई ने अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच में विकेट गिर गए। इसके बाद मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर निकला। टिम डेविड ने दो रन लेकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
वॉर्नर आखिरी तक डटे रहे, लेकिन बड़े शॉट्स नहीं खेल पाए। उन्होंने 51 रन बनाने के लिए 46 गेंद लीं। वहीं आखिर में अक्षर पटेल ने 54 रनों की तूफानी पारी खेली।
Hello from Delhi 👋
All set for Match 1️⃣6️⃣ in the #TATAIPL as the @DelhiCapitals face @mipaltan at home 👌🏻👌🏻
Which side are you backing tonight in the #DCvMI clash 🤔 pic.twitter.com/Lf0vYYGhRY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
दिल्ली कैपिटल्स- दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (w), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: