---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: चार मैचों में हार के बाद तय हुआ अक्षर पटेल का ‘प्रमोशन’, डेविड वॉर्नर ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 16वें मुकाबले में कैपिटल्स को लास्ट बॉल पर हार मिली। लगातार चौथी हार के बाद डेविड वॉर्नर ने अक्षर पटेल की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 16वें मुकाबले में कैपिटल्स को लास्ट बॉल पर हार मिली। लगातार चौथी हार के बाद डेविड वॉर्नर ने अक्षर पटेल की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया है।

अक्षर को शीर्ष चार में बल्लेबाजी करनी चाहिए

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा- मुझे लगता है कि पिछले तीन मैचों से हमारे पास कुछ सकारात्मक चीजें हैं, लेकिन हमें गुच्छों में विकेट नहीं गंवाने चाहिए। जिस तरह से अक्षर गेंद को हिट कर रहा है, उसे शीर्ष चार में बल्लेबाजी करनी चाहिए। यानी वॉर्नर अब चाहते हैं कि अक्षर पटेल टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करें। वॉर्नर के बयान से साफ हो गया है कि वे अगले मैचों में अक्षर का प्रमोशन करेंगे। फिलहाल अक्षर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को एमआई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक 216 की स्ट्राइक रेट से 54 रन जड़े।

---विज्ञापन---

इसका गलत अंत हुआ, लेकिन खिलाड़ी शानदार थे 

वॉर्नर ने आगे कहा- आप आईपीएल के हमारे पिछले तीन मैचों को देखें, वे अद्भुत रहे हैं। आज इसका गलत अंत हुआ, लेकिन खिलाड़ी शानदार थे। रोहित ने टॉप ऑर्डर में शानदार पारी खेली। नॉर्ख्या विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और हम उनसे और मुस्तफिजुर से यही उम्मीद करते हैं। हमारे पास पिछले मैचों से कुछ सकारात्मक चीजें हैं। बहरहाल, पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली की टीम पहले चार मुकाबलों में हार के बाद सबसे नीचे आ गई है। DC का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को होगा।

First published on: Apr 12, 2023 12:11 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola