नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को खेले गए आईपीएल के 16वें मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच का नतीजा आखिरी ओवर में आखिरी बॉल पर निकला। MI की शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मैच पर पकड़ बनाई और 2 ओवरों के बीच तीन विकेट चटकाकर धड़कनें बढ़ा दीं। मैच आखिरी ओवर तक गया। यहां दिल्ली कैपिटल्स के पास घर में अपनी पहली जीत दर्ज करने का मौका था, लेकिन टीम की 3 गलतियों ने इस पर पानी फेर दिया।
मुकेश कुमार ने किया कैच ड्रॉप
एमआई को लास्ट ओवर में जीत के लिए 5 रन बनाने थे। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आखिरी ओवर में पहली चूक मुकेश कुमार से हुई। एनरिक नॉर्ख्या की दूसरी गेंद पर टिम डेविड ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला तो यहां मुकेश कुमार ने हाथ में आया कैच ड्रॉप कर दिया। मुकेश बॉल की स्पीड के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए और गेंद उनके हाथों से गिरकर नीचे जा गिरी।
https://twitter.com/IPL/status/1645848565967888384?cxt=HHwWgIDRiZ-jndctAAAA
ललित यादव ने गंवाया रनआउट का चांस
दूसरी गलती पांचवीं गेंद पर ललित यादव ने ठीक इसी जगह की। नॉर्ख्या की गेंद पर कैमरॉन ग्रीन ने इस जगह शॉट मारकर एक रन चुराने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर ललित यादव ने इतनी जोर से बॉल को फेंका कि वो गेंदबाज की पकड़ से काफी दूर चली गई। गेंदबाज ने बेल्स तो गिराईं, लेकिन बॉल उनके हाथ में नहीं थी। इस तरह एक बार फिर कैपिटल्स से बड़ी चूक हो गई।
https://twitter.com/BoiesX45/status/1645847197056118785
लॉन्ग ऑफ के फील्डर ने ऊंचा दिया थ्रो
तीसरी और आखिरी गलती लास्ट बॉल पर लॉन्ग ऑफ के फील्डर से हुई। नॉर्ख्या की गेंद पर टिम डेविड ने बल्ला घुमाकर लॉन्ग ऑफ की ओर बॉल का रुख मोड़ दिया। वे तेजी से भागे, यहां खड़े फील्डर ने बॉल को सही समय पर पकड़ भी लिया, लेकिन उसने विकेटकीपर एंड की तरफ इतना ऊंचा थ्रो दिया कि अभिषेक पोरेल जब तक बॉल को उछलकर लपकते और बेल्स उड़ाते तब तक टिम क्रीज तक पहुंच चुके थे। आखिरकार आखिरी बॉल पर एमआई ने कैपिटल्स के जबड़े से जीत छीन ली।
पहली जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि दिल्ली की टीम पहले चार मुकाबलों में हार के बाद सबसे नीचे आ गई है। DC का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 15 अप्रैल को होगा।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines