IPL 2023 DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल आज मैच में टीम के कप्तान ऋषभ पंत डगआउट में पहुंचेंगे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
डीडीसीए के संयुक्त सचिव ने किया कंफर्म
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत साल की शुरुआत में ही एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से वे रिकवर कर रहे हैं और क्रिकेट से बाहर हैं। पंत इस चोट के चलते आईपीएल में भाग नहीं ले पा रहे हैं हालांकि वे अपनी टीम को हर तरह से सपोर्ट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे आज स्टेडियम भी पहुंचने वाले हैं।
और पढ़िए – IPL 2023,DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव
डीडीसीए के संयुक्त सचिव मनचंदा ने सोमवार को पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि ‘ऋषभ पंत कल आ रहे हैं और डीडीसीए ग्राउंड में बेसब्री से उनका इंतज़ार कर रही है। डीडीसीए उनके लिए जो कुछ भी कर सकेगी, हम उसके लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि यह इंडियन सर्कल में भी बड़ी न्यूज़ है। इंजरी के बाद भी वो आ रहा है।’
पहली जीत दर्ज करने उतरेगी दिल्ली की टीम
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर के हाथों में हैं वहीं गुजरात की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को सत्र के शुरुआती मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 50 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं दूसरी ओर गुजराज की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर जीत से टूर्नामेंट का आगाज किया था। ऐसे में दिल्ली अपना खाता खोलना चाहेगी।
और पढ़िए – CSK vs LSG: ‘हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की’, सीजन की पहली हार के बाद राहुल ने दिया ये बयान
दिल्ली कैपिटल्स स्कवॉड – डेविड वार्नर (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, मिशेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), कमलेश नागरकोटी, मुस्ताफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्टवाल, अमन खान, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिली रोसो और अभिषेक पोरेल।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
24 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines