हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023 DC vs GT: राहुल तेवतिया के 3 छक्कों पर भारी पड़ा ईशांत शर्मा का ओवर, दिल्ली को दिलाई धमाकेदार जीत

विज्ञापन
IPL 2023 DC vs GT live Update

IPL 2023 DC vs GT: आईपीएल 2023 के 44वां मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में 5 रन से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस एक समय बाजी बिलकुल पलट चुकी थी, लेकिन DC के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लास्ट ओवर में 11 रनों का बचाव कर टीम को शानदार जीत दिला दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया।

कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 125 रन ही बना सकी। राहुल तेवतिया ने 19वें ओवर में तीन बैक टू बैक छक्के ठोक टीम की वापसी कराई, लेकिन वे आखिरी ओवर में आउट हो गए और इस तरह टाइटंस ये मुकाबला हार गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटन्स– रिद्धिमान साहा (WK), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (c), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, एक्सर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, इशांत शर्मा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें