IPL 2023 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals and Gujarat Titans) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की स्थिति डामाडोल होती नजर आ रही है। दिल्ली के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। रिली रोसू का अलजारी जोसफ ने शानदार कैच पकड़ा।
अलजारी जोसफ का जबरदस्त कैच
दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में जल्दी झटका लगा था। लेकिन इस झटके बाद दिल्ली के विकेट लगातार गिरते जा रहे हैं। मिचेल मार्श के बाद बैटिंग करने उतरे रिली रोसू राहुल तेवतिया की पहली ही गेंद पर चूक गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में फील्डिंग कर रहे अलजारी जोसफ के हाथों में गई, जोसफ ने हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा जिसे देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।
और पढ़िए –IPL 2023: अक्षर पटेल से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी? डेविड वॉर्नर ने दिया ये जवाब
दिल्ली के 4 बल्लेबाज आउट
फिलहाल दिल्ली के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर भी 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दिल्ली का स्कोर 11 ओवर में 90 रन से ज्यादा हो गया है। फिलहाल सरफराज खान और अभिषेक पोरोल क्रीच पर जमे हुए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (सी), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (डब्ल्यू), एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिच नार्जे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines