हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: DC को शेन वॉटसन से करानी चाहिए ओपनिंग, इस दिग्गज ने कसा तंज

विज्ञापन
IPL 2023 Harbhajan Singh Shane Watson

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली हो, लेकिन अब भी टीम की बल्लेबाजी पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दरअसल, सन राइजर्स के खिलाफ कैपिटल्स की टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर 21 और फिल साल्ट डक पर आउट हो गए।

इसके बाद मनीष पांडे और अक्षर पटेल की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को 20 ओवरों में 144 तक पहुंचाया। पांडे ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 34 रन बनाए। वहीं अक्षर ने 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन जड़े। हालांकि कैपिटल्स ने इन रनों का बचाव करते हुए 7 रन से शानदार जीत दर्ज की, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने डीसी की बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए सवाल खड़े किए हैं। भज्जी ने तो यहां तक कह दिया कि DC को अपने सहायक कोच शेन वॉटसन से ओपनिंग करानी चाहिए।

और पढ़िए – IPL 2023, GT vs MI: ‘हमारी योजना बस’, मैच से पहले डेविड मिलर ने किया टीम की रणनीति का खुलासा

वह अच्छे ओपनर साबित होंगे

हरभजन सिंह ने दिल्ली की बल्लेबाजी पर मजाकिया अंदाज में बात कर कहा- मैं तो कह रहा हूं कि डीसी को शेन वॉटसन को ही खिला लेना चाहिए। वह हाल ही में रिटायर हुए हैं और जिस तरह से इन दिनों डीसी की शुरुआत हो रही है, वह अच्छे ओपनर साबित होंगे, साथ ही वे एक बेहतर विकल्प भी होंगे।

विज्ञापन

अक्षर पटेल और मनीष पांडे की तारीफ 

हालांकि भज्जी ने अक्षर और पांडे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- ऐसा लग रहा था कि डीसी ने इस पिच पर पहली पारी में 25-30 रन कम बनाए। डीसी बल्लेबाजों ने ज्यादा योगदान नहीं दिया, लेकिन अक्षर पटेल और मनीष पांडे की ओर से 62 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद रिकवरी बेहतरीन थी।

और पढ़िए – IPL 2023: ब्रेट ली ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर किया बड़ा दावा, आलोचकों को दिया करारा जवाब

उन्होंने आगे कहा- अक्षर पटेल और मनीष पांडे को श्रेय, उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला और स्कोर को 144 तक ले गए। डीसी ने सोचा होगा कि वे इसका बचाव कर सकते हैं, लेकिन वे जानते थे कि उन्हें वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। ईशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola