IPL 2023: आईपीएल 2023 में कोलकाता की टीम से 2 खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं। ये दो खिलाड़ी रिंकू सिंह और सुयश शर्मा हैं। इन दोनों युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि रिंकू सिंह इस टीम के साथ पिछले कई सीजन से जुड़े हुए हैं, लेकिन उन्हें इस बार हर मैच में खिलाया जा रहा है। अब इस खिलाड़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज रहे डेविड हसी ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड हसी (David Hussey) ने अपने बयान में कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस प्लेयर को जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिलेगा। आपको बता दें कि लीग स्टेज में रिंकू सिंह ने शानदार बैटिंग का नजारा पेश किया है।
डेविड हसी ने दिया ये बयान
डेविड हसी ने रिंकू सिंह को लेकर कहा कि ‘रिंकू एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। वो घरेलू क्रिकेट में अच्छाकर रहा है। केकेआर फ्रेंचाइजी ने उसका समर्थन किया है। उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे उसका खेल अलग स्तर पर चला गया है। उम्मीद है कि वो जल्द टीम इंडिया में खेलेगा।’
इस सीजन रिंकू सिंह का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वह 9 मैचों में अब तक 54 की औसत और 151 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बना चुके हैं। इस दौरान रिंकू ने 2 अर्धशतक लगाए है। इस सीजन रिंकू लाइमलाइट में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छ्क्के लगाकर आए थे। उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई थी।
रिंकू सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 40 मैचों क 59 पारियों में 59.89 के औसत से 2,875 रन बनाए हैं। इस दौरान रिंकू ने 7 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में रिंकू ने 50 मैचों की 46 पारियों में 53 के औसत से 16 अर्धशतकों की मदद से 1,749 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
33 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines