IPL 2023, CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चैन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इसे जीतना दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है ऐसे में टीम में बदलाव किया जा सकता है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करने वाले हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में होगी। मैच में सीएसके की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर एसआरएच पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है ये हम बताने जा रहे हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स में हो सकती है बेन स्टोक्स की वापसी
आईपीएल 2023 में अपने 5 मैचों में से, सीएसके ने 3 गेम जीते और 2 हारे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने मैच जीते। उनकी दो हार गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आई थी।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लगभग फिट हैं और उनके इस मैच में खेलने की संभावना है। स्टोक्स टीम की बल्लेबाजी का एक अहम हिस्सा हैं ऐसे में वे प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं। स्पिनर मिचेल सैंटनर बीमारी से ठीक हो गए हैं और खेलने के लिए फिट हैं। पिच को ध्यान में रखते हुए टीम उन्हें भी मौका दे सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद में स्पिनर्स को किया जा सकता है शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो एडेन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम ने 2 गेम जीते हैं और 5 में से 3 हारे हैं। हैदराबाद ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने संघर्ष से मैच जीते। हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई के खिलाफ मैच जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी है ऐसे में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स को सपोर्ट करती है। टीम के पास फिलहाल एक ही स्पिनर है जो कि फॉर्म में चल रहा है। वो मयंक मार्कंडे है। उनके अलावा टीम में स्पिन का विभाग कमजोर है। ऐसे में टीम इस मैच में आदिल राशिद जो कि एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं उन्हें शामिल कर सकती है। हालांकि इसके लिए टीम को फॉर्म में चल रहे मार्को येनसन को बाहर करना पड़ेगा।
चेन्नई सुपरकिंग्स संभावित प्लेइंग 11 : डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली/बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा, मथीशा पाथिराना, आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 : हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आदिल रशीद/अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
18 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
54 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines