IPL 2023, CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चैन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से सभी को अच्छे रन बनाने की उम्मीद होगी, क्योंकि उनका बल्ला हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोलता है।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करने वाले हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में होगी। मैच में सीएसके की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर एसआरएच पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – PAK vs NZ: आखिरकार इमाद वसीम ने पूरे किए ओवर, पावरप्ले में कमाल देख फैंस गदगद
MS Dhoni records vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी के शानदार रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यूं तो आईपीएल में हर टीम के खिलाफ रन बनाते हैं। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ उनका बल्ला खास अंदाज में बोलता है। धोनी ने एसआरएच के खिलाफ अब तक 18 पारियां खेली है। इन पारियों में उन्होंने 145. 25 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 488 रन बनाए हैं। धोनी की हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ी पारी 67 रनों की है। वहीं वे 4 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
MS Dhoni at MA Chidambaram Stadium: चेपॉक के किंग हैं धोनी
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम पर एमएस धोनी सालों से खेलते आए हैं और उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। धोनी ने चेन्नई में अब तक खेले गए मैचों में 1407 रन बनाए हैं। वे इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। लिस्ट में टॉप पर सुरेश रैना है जिन्हें भी ये मैदान बेहद पसंद है।
और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs SRH: जीत की लय बरकरार रखने हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी चेन्नई की टीम, ऐसे देखें लाइव
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी चेन्नई
अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों में प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी के खिलाफ खेली थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आरसीबी के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अपना अंतिम मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई के खिलाफ खेला था। जहां टीम को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines