IPL 2023, CSK vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चैन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी। टॉस 7 बजे किया जाएगा।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी करने वाले हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में होगी। मैच में सीएसके की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी ओर एसआरएच पिछले मैच में मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी चेन्नई
अगर दोनों टीमों के पिछले मुकाबलों में प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स आरसीबी के खिलाफ खेली थी। इस मुकाबले में चेन्नई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आरसीबी के खिलाफ 8 रन से जीत दर्ज की। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 में अपना अंतिम मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई के खिलाफ खेला था। जहां टीम को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
टीमें इस प्रकार हैं
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, शिवम दुबे, ड्वेन प्रीटोरियस, अहय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिचेल सेंटनर, सुभांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथीसा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन , आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन, अनमोलप्रीत सिंह।
और पढ़िए – CSK vs SRH: चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स का चलता है जादू, पहले बैटिंग करने वाली टीम को बढ़त, देखें लाइव पिच रिपोर्ट
IPL 2023, CSK vs SRH Live Telecasst: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
आईपीएल 2023 के सभी मुकाबलों के लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया, पंजाबी, भोजपुरी समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।
IPL 2023, CSK vs SRH Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
29 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
54 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines