IPL 2023: आईपीएल के 17वें मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद सीएसके के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होकर अगले 2 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। इस बात का खुलासा सीएसके के कोच फ्लेमिंग ने खुद किया है।
चेन्नई टीम के कोच फ्लेमिंग ने कहा, ‘हम फिर से एक और खिलाड़ी की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं इस संख्या में बढ़ोतरी रुके।’ मगाला से पहले टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर और बेन स्टोक्स भी इंजरी से जूझ रहे हैं।
खिलाड़ियों की चोट को लेकर फ्लेमिंग ने मैच के बाद कहा कि ‘चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं, जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।
कैसे चोटिल हुए हैं मगाला
दरअसल, सिसांडा मगाला ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 2 ओवर ही गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 14 रन दिए। रविचंद्रन अश्विन का कैच लपकते वक्त उन्हें अंगुलियों में चोट लग गई है, जिससे वह आगामी कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं।
इन मैचों को मिस कर सकते हैं सिसांडा मगाला
चेन्नई सुपर किंग्स को अगले 2 हफ्तों में कुल 3 मैच खेलना है। 17 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच होगा, जबकि 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ा मुकाबला है। फिर 23 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है। इन तीनों मैचों में सिसांडा मगाला उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और सीएसके की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में चेन्नई को काफी करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, इस टारगेट के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 172 रन तक ही पहुंच पाई। एम एस धोनी आखिरी गेंद पर चौका या छक्का नहीं लगा पाए और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
54 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines