नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर CSK के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तूफान मचाया। तीसरे नंबर पर उतरे रहाणे ने आते ही अच्छी बल्लेबाजी की, वहीं अश्विन भी उनके खिलाफ माइंड गेम खेलते नजर आए। इसके बाद रहाणे ने अश्विन ओवर में करारा छक्का ठोक डाला। इस छक्के के बाद अश्विन ने रहाणे को मुस्कुराकर लुक दे दिया।
अश्विन ने मुस्कुराकर किया रिएक्ट
ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर रहाणे आगे बढ़े और मिडऑफ के ऊपर से धमाकेदार छक्का ठोक अश्विन के होश उड़ा डाले। ये छक्का ठोकने के बाद रहाणे अश्विन को देखते रहे। वहीं अश्विन ने भी उन्हें देखते रहे और आखिरकार मुस्कुराकर रिएक्ट किया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘केवल 10 गेंद और फॉर्म में लौट आएंगे सूर्या’, MI के इस दिग्गज ने किया बड़ा दावा
https://twitter.com/MSDIAN___DEV/status/1646188298870587392
अश्विन ने कैरम बॉल पर फंसाया
खास बात यह है कि रहाणे को इस मैच में अश्विन ने ही आउट किया। 10वें ओवर में 18 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोक 31 रन बनाकर खेल रहे रहाणे अश्विन की कैरम बॉल में फंसे और स्वीप मारने के चक्कर में बॉल उनके पैड्स से टकरा गई। अश्विन और संजू की जोरदार अपील पर अंपायर ने बिना देर किए अंगुली उठा दी। इस तरह रहाणे की शानदार पारी का अंत हुआ।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन)
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए बड़ी गुड न्यूज, टीम में लौट आया मैच विनर, ठोकता है लंबे-लंबे छक्के
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), सिसंडा मगाला, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines