IPL 2023, CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस टूर्नामेंट में तीसरी हार थी। इसके बाद टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस काफी निराश नजर आए और उन्होंने दिनेश कार्तिक समेत अन्य खिलाड़ियों को इसका दोषी माना।
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे थे वहीं आरसीबी की कमान फाफ डू प्लेसिस के हाथों में थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दूबे (52) और डेवोन कॉनवे (83) की बदौलत 226/6 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी पूरे ओवर खेलकर 218/8 का स्कोर ही बना सकी।
और पढ़िए – IPL 2023, MI vs SRH: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी हैदराबाद और मुंबई की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
फाफ डू प्लेसिस ने कही ये बात
मैच की शुरुआत मैं फील्डिंग के दौरान अपनी पसली के सहारे गिर गया था। यही परेशानी का कारण था। मुझे लगता है कि हमने इसे पूरी तरह से खेला, आखिरी पांच ओवर फिनिश के लिए निर्धारित किए गए थे। डीके खेल खत्म कर रहा है, यही उसका काम है, लेकिन इससे पता चलता है कि उनकी गेंदबाजी कितनी अच्छी थी। 200 बराबर होने वाला था, हम अंत की ओर कुछ रन के लिए गए। हम उन्हें (एक ओवर में 20 से कम के लिए) प्रतिबंधित करके नुकसान को कम कर सकते थे।
आखिरी चार ओवरों में फिनिश करना चाहिए था- फाफ
आरसीबी के कप्तान ने आगे कहा कि -‘आखिरी चार ओवरों में इसे सही फिनिश के लिए सेट किया गया था। यह उन विकेटों में से एक था जो कि बल्लेबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ है। एक गेंदबाज के रूप में आपको कुशल होने की जरूरत है, सिराज अविश्वसनीय थे। हम इसे खत्म करने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन हमें आगे बढ़ना है। मैंने अंत में थोड़ी शक्ति खो दी, जैसे ही मैं कठोर हो गया, निराश हो गया। बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।
और पढ़िए – PAK vs NZ 3rd T20: इफ्तिखार अहमद की तूफानी पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड ने आखिरी गेंद पर जीता मैच
मैच का लेखा-जोखा
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 16 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ (3) का विकेट खो दिया। इसके बाद कॉनवे, दूबे और अजिंक्य रहाणे (37) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कॉन्वे ने 83 रनों की पारी खेली।जवाब में आरसीबी ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। इसके बाद डु प्लेसिस (62) और मैक्सवेल (76) ने तेज अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
21 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines