CSK vs PBKS: आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर क्लीन हिटिंग का नजारा पेश किया। लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर धोनी ने आखिरी ओवर की आखिरी 2 ओवर गेंदों पर बैक टू बैक 2 छक्के ठोक फैंस की चाहत पूरी की। धोनी के इन छक्कों पर फैंस झूम उठे।
धोनी के छक्कों पर झूमे फैंस
महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर आखिरी ओवर की दूसरी बॉल पर बैटिंग करने आए थे। सामने गेंदबाज सैम कुरेन थे। धोनी ने पहली बॉल डॉट खेली। फिर अगली गेंद पर सिंगल लिया। फिर उन्हें पांचवी गेंद पर स्ट्राइक मिली। पांचवी बॉल से पहले सभी फैंस ने धोनी-धोनी के नारे लगाए और उनसे छक्के की डिमांड कर दी। इसके बाद धोनी ने आखिरी 2 बॉल पर 2 छक्के ठोक उनसी डिमांड पूरी की और चेन्नई सुपर किंग्स को 200 रनों तक पहुंचा दिया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वो चतुर गेंदबाज, उन्हें पिक करना इतना आसान नहीं’, भारतीय युवा स्पिनर की तारीफ में माइकल वॉन ने कही बड़ी बात
https://twitter.com/r_mithran/status/1652643815751323657?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 4 विकेट खोकर 200 रन बोर्ड पर लगाए हैं। सीएसके के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने 92 रनों की पारी खेली। ऋतुराज ने 37 और शिवम दुबे ने 28 रनों का योगदान दिया। अंत में धोनी ने 4 बॉल पर 13 रन बनाए। अब पंजाब को जीत के लिए 201 रन बनाने होंगे।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): अथर्व तायदे, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
और पढ़िए – IPL 2023: CSK के इस गेंदबाज ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, तारीफ में दिग्गज ने कही बड़ी बात
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
27 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
49 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines