Siddharth Sharma
Read More
IPL 2023 CSK vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्डेडियम में किया जाएगा। इस मैच में जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली जीत की तलाश में उतरेगी। वहीं टीम के कप्तान एमएस धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
आईपीएल में अब तक धोनी ने 39.19 की औसत से 4,978 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है और उन्होंने 23 अर्द्धशतक लगाए हैं। धोनी ने इस दौरान 135.19 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।वह 8 रन बनाते ही IPL में 5,000 रन पूरे कर लेंगे। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले विराट कोहली, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिवीलियर्स पांच हजार रन बना चुके हैं।
और पढ़िए – IPL 2023,DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव
1. विराट कोहली – 6706 रन
2. शिखर धवन – 6284
3. डेविड वॉर्नर – 5937
4. रोहित शर्मा – 5880
5.सुरेश रैना – 5528
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में चेन्नई ने निराशानजक प्रदर्शन किया था और टीम 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद इस साल ऑक्शन में टीम ने बेन स्टोक्स जैसे शानदार ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी चेन्नई को खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये उनका आखिरी आईपीएल भी हो सकता है।
अजिंक्य रहाणे, अम्बाती रायुडू, डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, सहायक राशीद, सुभ्रांशु सेनापति, अजय मंडल, बेन स्टोक्स, केएस भरत, ड्वेन प्रेटोरियस, मिशेल सेंटनर, मोईन अली, निशांत सिंधु, रविंद्र जडेजा, शिवम् दुबे, महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, महेश दीक्षाणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरनजीत सिंह, सिंसाडा मेगाला, तुषार देशपांडे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।