नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की। सोमवार को रिजर्व डे के दिन अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में 7 चौके जड़कर 39 रन ठोके। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
गिल राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। गिल के नाम 17 मैचों में 890 रन हो गए हैं। आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद ऑरेंज कैप पर भी उनका कब्जा हो गया है। हालांकि गिल नंबर-1 पर काबिज आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। कोहली के नाम एक सीजन में 16 मैचों में 973 रनों का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इसे 2016 में बनाया था। अब तक इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है।
https://twitter.com/IPL/status/1663210880220434433
स्ट्राइक रेट और चौके कोहली से ज्यादा
हालांकि गिल ने स्ट्राइक रेट और चौकों के मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 152.03 की स्ट्राइक रेट से 973 रन जड़े थे, जबकि गिल ने 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए। वहीं कोहली ने तब 83 चौके जड़े थे, जबकि गिल ने उनसे 2 ज्यादा 85 चौके लगाए। हालांकि वह छक्के जड़ने के मामले में कोहली से पीछे रह गए। गिल ने 33 जबकि कोहली ने 38 छक्के जड़े थे। कोहली के रिकॉर्ड में 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे, जबकि गिल के नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक रहे। कोहली का औसत 81.08 जबकि गिल का एवरेज 59.33 रहा।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines