IPL 2023, CSK vs GT: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत आज से होने वाली है। आज शाम 5 बजे से इस लीग की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी वहीं बाद में पहला मैच पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
इस रोमांचक मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा। मैच से एक दिन पहले ही अहमदाबाद में बारिश हुई है जिसके चलते गुजरात की प्रेक्टिस भी खराब हो गई थी। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या अहमदाबाद में बारिश मैच और ओपनिंग सेरेमनी का रोमांच खराब करेगी या मौसम शानदार रहेगा।
Ahemdabad Live Weather Update: कैसा रहेगा मौसम ?
एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार, मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं हैं। हालांकि मौसम काफी साफ रहने की संभावना है। जीटी और सीएसके के मैच के दौरान अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहले की संभावना है। हालांकि गुरुवार के मौसम को देखते हुए फैंस के दिलों में डर बैठ गया है। बता दें कि इन दिनों देश भर में बारिश का दौर जारी है और राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर अचानक बारिश हो रही है ऐसे में सभी की यही उम्मीदें होगी की ये वेदर अपडेट सही साबित हो और मैच आसानी से आयोजित किया जा सके।
सीएसके स्क्वाड (CSK Squad 2023)
एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी , महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, काइल जैमीसन, अजय मंडल, भगत वर्मा, सिसंडा मागला।
और पढ़िए – IPL 2023: इस बार ये टीम जीतेगी आईपीएल, जैक कैलिस ने की बड़ी भविष्यवाणी
गुजरात टाइटंस स्कवॉड (Gujrat Titans Squad 2023)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, बी साई सुदर्शन, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, राहुल तेवतिया, शिवम मावी, विजय शंकर, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, यश दयाल, केन विलियमसन, जोशुआ लिटिल।
IPL 2023: 10 टीमें खेलेगी 70 मैच
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
14 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
15 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
15 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
16 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines