नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2023 का धमाकेदार आगाज हुआ। रंगारंग सेरेमनी के बाद एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के बीच टॉस हुआ। इस बार आईपीएल नए नियमों के साथ आया है। इसलिए यह सीजन काफी खास है।
इम्पैक्ट प्लेयर होना लग्जरी है
नए नियमों में इम्पैक्ट प्लेयर रूल भी शामिल है। जिसके तहत प्लेइंग इलेवन के अलावा एक अतिरिक्त प्लेयर को गेंदबाजी या बल्लेबाजी के लिए बुलाया जा सकेगा। हालांकि इस नियम को लेकर कई क्रिकेटर्स की अलग-अलग राय रही है, लेकिन कैप्टन कूल एमएस धोनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- इम्पैक्ट प्लेयर होना लग्जरी है। इससे निर्णय लेना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि आप इसे कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि धोनी ने आगे ये भी कहा कि नियम की वजह से ऑलराउंडर का प्रभाव थोड़ा कम हो गया है।
खिलाड़ी इस मैच का पूरा आनंद लेंं
धोनी ने टॉस के बारे में कहा- हम भी गेंदबाजी करना चाह रहे थे। विकेट अच्छा लग रहा है और मुझे नहीं लगता कि यह बदलेगा। पता नहीं ओस पड़ेगी या नहीं क्योंकि कल रात बारिश हुई थी। यह स्टेडियम अन्य स्टेडियमों की क्षमता से दोगुना है। यहां शानदार माहौल है और तैयारी अच्छी है। हम काफी पहले इकट्ठे हो गए थे।
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी चुनी। उन्होंने कहा- हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां खेलना हमेशा अच्छा होता है। नई शुरुआत, नया सीजन काफी रोमांचक है। देश में लगभग सभी को धोनी से प्रेरणा मिली है। उनके प्रशंसक हर जगह हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी इस मैच का पूरा आनंद लें। परिणाम अपने आप आ जाएगा।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन):
रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines