IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाना है। बारिश के चलते टॉस में देरी हुई है। इस खिताबी मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2023 का फाइनल उनके आईपीएल करियर का आखिरी मुकाबला होगा।
अब यू टर्न नहीं लेंगे रायुडू
अंबाती रायुडू इससे पहले आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर चुक थे। हालांकि इस बार उन्होंने ट्वीट में इस बात को भी पक्का किया कि यह उनका आखिरी फैसला है और इस बार यू टर्न नहीं लेने वाले।
रायुडू ने किया ये ट्वीट
अंबाती रायुडू ने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्वीट में लिखा कि ‘सीएसके के बीच 2 बेहतरीन टीमें, 204 मैच, 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी उम्मीद है कि आज रात छठवां। यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे वास्तव में इस महान टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया। आप सभी का धन्यवाद। कोई यू -टर्न नहीं है।’
7 साल मुंबई के साथ रहे रायुडू
अंबाती रायडू को आईपीएल 2022 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। रायुडू 2010 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। वह 2017 तक एमआई का हिस्सा रहे।
अंबाती रायुडू का आईपीएल करियर
अंबाती रायुडू ने आईपीएल में 202 मैच खेले हैं। वह इस लीग में 4329 रन बना चुके हैं। यह दिग्ग्ज खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए भी लंबे समय तक खेला है। रायुडू ने 358 चौके और 171 छक्के लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.29 का रहा।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
59 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines