हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023: CSK में मुकेश चौधरी की जगह इस खिलाड़ी की एंट्री, बाएं हाथ से बरपाता है कहर

विज्ञापन
IPL 2023 CSK Mukesh Choudhary Akash Singh

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ओपनिंग मैच से पहले सीएसके ने बड़ा ऐलान किया है। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने बताया कि मुकेश चौधरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर आकाश सिंह को टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन आईपीएल में डेब्यू कर 16 विकेट लेने वाले मुकेश स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबर रहे हैं। इसलिए उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण से बाहर कर दिया गया है।

कौन हैं आकाश सिंह

भरतपुर राजस्थान में जन्मे 20 साल के आकाश सिंह भारत की अंडर -19 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। वह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ थे। जहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक 9 लिस्ट ए मैचों में 14, 5 फर्स्ट क्लास में 10 और 9 टी-20 में 7 विकेट चटकाए हैं। वह 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े।

और पढ़िए – BAN vs IRE: ‘ टीम मैनेजमेंट ने बोला है…’, 8 साल बाद लौटे बल्लेबाज ने तूफानी बैटिंग का खोला राज

विश्व कप 2020 के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 से पहले नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2021 के लिए बरकरार रखा गया। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पेसर ने U19 विश्व कप के दौरान 7 विकेट चटकाए।

और पढ़िए – IPL 2023: अब आएगा मजा…आईपीएल में 4 साल बाद इस खास चीज की वापसी, बिग स्क्रीन पर फ्री में मिलेगा टूर्नामेंट का लुत्फ

10वीं में फेल हुए थे आकाश सिंह‍

आकाश ने क्रिकेट की तैयारी जयपुर से की थी। यहां 2017 में एकेडमी की ओर से खेलते हुए एक ओपन टूर्नामेंट में उन्‍होंने एक मैच में बिना रन देकर 10 विकेट चटका डाले थे। इसके बाद उन्‍हें अंडर 16 और अंडर 10 टीम में चुना गया.
आकाश को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून रहा। इस वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। यही कारण रहा कि वे 10वीं की परीक्षा में कई बार फेल हुए। उन्‍होंने राजस्‍थान के लिए अंडर 16, अंडर 19 में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें