---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: सिसकियां लेकर रोई CSK की अनोखी फैन, जानिए क्या है इस ‘वायरल गर्ल’ की कहानी

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फैंस के एक टीम नहीं, बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का ये ‘यलो लव’ खूब देखने को मिला। भले ही होम ग्राउंड गुजरात टाइटंस का था, लेकिन स्टेडियम पीली जर्सी से रंगा नजर आया। फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने भी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फैंस के एक टीम नहीं, बल्कि इमोशन है। सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस का ये ‘यलो लव’ खूब देखने को मिला। भले ही होम ग्राउंड गुजरात टाइटंस का था, लेकिन स्टेडियम पीली जर्सी से रंगा नजर आया। फैंस के चहेते कप्तान एमएस धोनी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने टीम को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सीएसके के हाथ से बाजी निकल रही थी। इसी वक्त एक फैन तेजी से वायरल हुई। सीएसके की जीत के बाद भी ये लड़की इंटरनेट पर छाई हुई है। आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी…

कैमरे की नजरों ने कैद की वायरल गर्ल

दरअसल, 15वें और आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। पिछले ओवर में कोई भी बाउंड्री नहीं आई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। मोहित शर्मा की पहली गेंद पर शिवम दुबे कोई रन नहीं ले सके। दूसरी पर दुबे ने एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। फिर तीसरी पर जडेजा ने भी एक रन ले लिया। अब सीएसके को तीन गेंदों में 11 रन की जरूरत थी।

---विज्ञापन---

तभी अचानक कैमरे की नजर एक ऐसी फैन पर गई, जो बहुत जोर से रो रही थी। उसकी आंखें लाल थीं और आंसुओं का सैलाब उमड़ रहा था। कैमरा बार-बार इस लड़की को दिखाने लगा। अब चौथी गेंद डाली गई तो दुबे ने भी एक रन लेकर जडेजा को स्ट्राइक दे दी। एक बार फिर कैमरा उस लड़की पर चला गया। अब जड्डू ने जैसे ही अगली गेंद पर सीधा छक्का लगाया, ये लड़की खुशी के मारे उछलने लग गई। आंसू थोड़े कम हुए, लेकिन धड़कनें बढ़ी हुई थीं। सीएसके को लास्ट बॉल पर 4 रन की जरूरत थी।

---विज्ञापन---
csk fan

csk fan

---विज्ञापन---

https://twitter.com/IamPoojaSingh2/status/1663413471109869569

हाथ जोड़े प्रार्थना करती आई नजर 

अब कैमरा एक बार फिर उसी लड़की की ओर चला गया। अब ये लड़की दोनों हाथ जोड़े सीएसके के लिए प्रार्थना करती नजर आई और जैसे ही मोहित शर्मा की आखिरी गेंद पर जडेजा ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोका, इस लड़की समेत पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। इस बार फैन की आंखों में खुशी से आंसू दिखाई दिए। बहरहाल ये तो पता नहीं चल पाया है कि ये लड़की कौन थी, लेकिन फाइनल में इस अनोखी फैन ने सीएसके का दिल जरूर जीत लिया। क्रिकेट फैंस का कहना है कि CSK के असली फैन तो ऐसे ही हैं।

First published on: May 30, 2023 05:59 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola