हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'मैने वापसी जरूर की, लेकिन 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं', CSK के तेज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Deepak Chahar

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से मात दी। इस मुकाबले में सीएसके ने 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली की टीम 140 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में सीएसके के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट निकाले। पावरप्ले में उन्होंने दिल्ली के दोनों सलामी खिलाड़ियों को आउट किया। इस मैच के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 रनों से मिली जीत के बाद प्रसारणकर्ताओं से बातचीत करते हुए दीपक चाहर ने कहा ‘चोटों के साथ हमेशा बहुत मुश्किल होती है। जब भी आप चोटिल होते हैं तो जीरो से आपकी शुरूआत होती है। मैं अभी भी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहा हूं, लेकिन टीम में अपना योगदान देने की कोशिश कर रहा हूं।’

चेन्नई की पिच पर क्या बोले दीपक चाहर

चेन्नई की पिच को लेकर दीपक चाहर ने कहा कि ‘पिच धीमी थी, लेकिन गेंद अच्छी तरह से स्विंग कर रही थी। मेरी इसको लेकर माही भाई से बातचीत हुई तो उन्होंने कहा है कि अगर विकेट स्लो है तो आपको तेज गेंदबाजी के बजाए स्लो और स्विंग गेंदबाजी करने की जरूरत है। बल्लेबाजों को पावरप्ले में बाउंड्री लगाना मुश्किल होता है।’

विज्ञापन

कई मैचों में बाहर बैठे दीपक चाहर

दरअसल, दीपक चाहर का चोट से पुराना नाता है। वह इस सीजन के शुरुआती मैच 8 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ चोटिल हुए थे। लिहाजा उन्हें कुछ मैचों के लिए बाहर बैठना पड़ा। अब दिल्ली के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि दीपक मान रहे हैं कि अभी भी वह 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola