IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में नो बॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक हफ्ते के ही अंदर एक और मामला सामने आया है जिस पर फैंस द्वारा अंपायरों पर ही सवाल खड़े कर दिए गए हैं। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में इशांत शर्मा की गेंद को थर्ड अंपायर ने नो बॉल करार दिया। जिसके बाद फैंस को लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच की याद आ गई।
इशांत शर्मा की नो बॉल पर मचा बवाल
धर्मशाला में खेले गए मैच में 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 33 रनों की जरूरत थी। ये ओवर दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा ने फेंका था। उनकी पहली 3 गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने एक छक्का और एक चौका मारा था। वहीं चौथी गेंद इशांत ने फुल टॉस डाल दी। जिसे ऑन फील्ड अंपायर ने कमर से ऊपर मानते हुए नो बॉल करार दे दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने लिया रिव्यू, फिर थर्ड अंपायर ने सभी को चौंकाया
अंपायर के इस निर्णय से डेविड वॉर्नर और इशांत शर्मा नाखुश नजर आए और टीम ने नो बॉल को लेकर रिव्यू ले लिया। मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा। बॉल ट्रैकर के अनुसार गेंद कमर से थोड़ी सी ऊपर थी और अंपायर को नो बॉल के फैसले पर ही बने रहने के लिए कहा गया। इसके बाद लिविंग्सटोन ने एक छक्का जड़ दिया। इस प्रकार टीम को कुल 7 रन मिल गए। हालांकि इसके बावजूद पंजाब किंग्स जीत नहीं पाई।
फैंस को याद आए ये दो मैच
इस वाक्ये के सामने आने के बाद फैंस को 5 दिन पहले ही हुए सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच की याद आ गई। इस मैच में आवेश खान की गेंद अब्दुल समय की कमर के ऊपर से निकल रही थी फिर भी अंपायर ने इसे फेयर डिलेवरी बताया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 30 अप्रेल को खेले गए मैच में भी यशस्वी जायसवाल की कमर से ऊपर बॉल निकल रही थी, लेकिन फिर भी थर्ड अंपायर ने इसे फेयर बताया था।
मैच का लेखा-जोखा
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स से पृथ्वी शॉ (54) और डेविड वार्नर (46) ने 94 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई।इसके बाद रूसो ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। जवाब में पंजाब किंग्स ने 50 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे।इसके बाद अथर्व तायड़े (55) और लिविंगस्टोन ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines