IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दे दी। इसी के साथ सीएसके पांच बार इस खिताब को हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले सिर्फ मुंबई इंडियंस ये कमाल कर पाई थी। इस जीत के बाद चेन्नई की टीम भगवान की शरण में पहुंची।
तिरुपति बालाजी मंदिर में की विशेष पूजा
सीएसके ने पांचवी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। साथ ही टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद कुछ ऐसा किया कि एक बार फिर वह फैंस के दिल जीतने में कामयाब रहे। दरअसल जीत के बाद चेन्नई ने थियागाराज नगर के तिरुपति मंदिर में एक विशेष पूजा आयोजन किया और इस दौरान आईपीएल ट्रॉफी भी मंदिर में मौजूद रही। इस पूजा अर्चना की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस पूजा में सीएसके के कोई भी खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया। लेकिन टीम के मालिक एन.श्रीनिवासन वहां मौजूद थे।
सीएसके ने ऐसे जीता पांचवा खिताब
बारिश से प्रभावित मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन (96) और साहा (54) के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में जब सीएसके ने 4 रन बना लिए थे, तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद डक वर्थ लुईस के तहर सीएसके को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद नए स्कोर का पीछा करते हुए गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में रहाणे और शिवम दूबे ने अच्छी पारियां खेली और आखिरी गेंद पर जडेजा ने जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines