IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि आईपीएल की सभी 10 टीमों में से कुछ टीमों के कप्तान तो पहले से तय थे। लेकिन कुछ टीमों के कप्तान अब तक नहीं हो पाए थे। लेकिन अब सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों के नामों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में हम आपको सभी 10 टीमों के कप्तानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
IPL 2023 के लिए 10 टीमों के कप्तान
- महेंद्र सिंह धोनी- चेन्नई सुपर किंग्स
- रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस
- फाक डु प्लेसिस-रॉयल चेलेजर्स बेंगलुरू
- हार्दिक पंड्या-गुजरात टाइंटस
- श्रेयस अय्यर- कोलकाता नाइट राइटर्स
- संजू सेमसन- राजस्थान रॉयल्स
- केएल राहुल-लखनऊ सुपर जाइंट्स
- शिखर धवन- पंजाब किंग्स
- एडन मारक्रम-सनराइजर्स हैदराबाद
- डेविड वॉर्नर-दिल्ली कैपिटल्स
और पढ़िए – ‘अगर सलेक्टर्स को लगता है…’, डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान
दिल्ली-हैदराबाद ने बनाए नए कप्तान
बता दें कि इस सीजन के लिए दिल्ली और हैदराबाद की टीमों ने नए कप्तानों के नामों का ऐलान किया है। ऋषभ पंत की चोट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को कप्तान बनाया है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मारक्रम को कप्तानी सौंपी है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की कप्तानी इस साल शिखर धवन करेंगे। जबकि बाकि 7 टीमों के कप्तान पिछले ही हैं।
तीन विदेशी कप्तान
इस बार आईपीएल में तीन विदेशी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। जबकि साउथ अफ्रीका के फाक डु प्लेसिस रॉयल चेलेजर्स बेंगलुरू की कमान संभालेंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के एक और बल्लेबाज एडन मारक्रम को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने का मौका मिलेगा।
और पढ़िए – RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हुआ टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज
इस बार इन ग्राउंड पर होंगे IPL मैच
इस बार आईपीएल के मैचों के लिए 12 मैदान तय किए गए हैं। जहं आईपीएल के सभी मैच खेलें जाएंगे। इनमें चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गुवाहाटी, लखनऊ, दिल्ली, धर्मशाला, मोहाली, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरू शामिल हैं। जहां इस बार आईपीएल के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
41 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines