IPL 2023: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल डेब्यू किया है। वह इस सीजन अब तक 3 मैच खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें अपनी धीमी गति के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) अर्जुन के बचाव में उतरे हैं।
जिओ सिनेमा के कार्यक्रम पर बातचीत करते हुए कहा ब्रेट ली ने अपने बयान में कहा कि ‘लोग लगभग हर चीज की आलोचना करते हैं। अगर आप संदीप शर्मा को देखते हैं, तो वह 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्जुन कम से कम उनसे तो तेज गेंदबाजी कर रहे हैं। वह (अर्जुन) केवल 23 साल के हैं और उनके आगे उनका पूरा करियर है। मेरी सलाह यह होगी कि आलोचकों की बात न सुनें।’
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
अर्जुन की तरीफ में ब्रेट ली ने दिया ये बयान
अर्जुन की तरीफ करते हुए ब्रेट ली ने आगे कहा कि ‘उनके पास अद्भुत कौशल हैं। जब वह टीम के माहौल में, बड़ी रोशनी और बड़ी भीड़ के सामने गेंदबाजी करने में सहज हो जाएंगे, तो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करेंगे। उनकी गति बढ़ जाएगी। अभी मुझे उनकी स्पीड के साथ कोई समस्या नहीं दिखती है।’
ब्रेट ली ने अर्जुन को दी ये सलाह
ब्रेट ली ने अर्जुन को खास सलाह देते हुए कहा कि ‘मुझे पता है कि वह कितनी तेजी से गेंदबाजी कर सकते हैं। मेरी सलाह होगी कि आप, जो कर रहे हैं उसे करते रहें और उन लोगों की न सुनें, जो निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं।’
इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन
अर्जुन ने पिछले रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। वह अपने डेब्यू मैच में कोई विकेट नहीं ले सके थे। अगले मैच में SRH के खिलाफ, कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी ओवर में 20 रन बचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे ना सिर्फ अर्जुन ने बचाया बल्कि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को ऑउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट भी लिया था।
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
पंजाब के खिलाफ महंगे साबित हुए थे अर्जुन
आईपीएल के इस सीजन अपने तीसरे मुकाबले में अर्जुन काफी महंगे साबित हुए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया था। उन्होंने अपने एक ओवर में सिर्फ 31 रन लुटा दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन की आलोचना हुई थी। उनकी स्पीड पर भी सवाल उठे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
34 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
55 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
3 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines