IPL 2023: CSK और RCB को मिली खुशखबरी, श्रीलंका के इन खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए मिली राहत

IPL 2023 CSK RCB

IPL 2023 CSK RCB

नई दिल्ली: आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होगा, तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को भिड़ेगी। इस बीच दोनों टीमों को आईपीएल से पहले खुशखबरी मिल गई है। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड दौरे के बाद आईपीएल में जाने के लिए खिलाड़ियों को एनओसी जारी कर दी है। बीसीसीआई ने इसे स्वीकार कर लिया है। खास बात यह है कि बीसीसीआई ने शुरुआती कुछ मैचों के लिए खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर किसी तरह की नाराजगी नहीं जताई है। इससे पहले कहा जा रहा था कि बीसीसीआई इस स्थिति पर नाखुश था।

विज्ञापन

चार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

RCB के लिए खेलने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा के साथ ही सीएसके के खिलाड़ी महीश थीक्षाणा और मथीशा पथिराना नेशनल टीम में होने के कारण आईपीएल के पहले मैचों में भाग नहीं लेंगे। 31 मार्च को तीसरे वनडे के अलावा श्रीलंका की टीम 2, 5 और 8 अप्रैल को टी-20 सीरीज खेलेगी। श्रीलंकाई मीडिया के सूत्रों के अनुसार, इस साल के आईपीएल में चार श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल होंगे, हालांकि पूरी प्रतियोगिता के लिए केवल भानुका राजपक्षे (पंजाब किंग्स) उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने सौंपी एनओसी

श्रीलंका के डेली मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएलसी ने बीसीसीआई की ओर से किसी भी नाखुशी को खारिज करते हुए अपने खिलाड़ियों को एनओसी सौंप दी है। न्यूजीलैंड दौरे के बाद आईपीएल में जाने के लिए खिलाड़ियों को एनओसी जारी की गई है। डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नार्जे और लुंगी एनगिडी जैसे कई दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भी आईपीएल 2023 के पहले पांच मैचों से अनुपस्थित रहेंगे। 31 मार्च और 2 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका दो एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नीदरलैंड की मेजबानी करेगा। दिल्ली कैपिटल्स के बांग्लादेश के बाएं हाथ के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के भी सीजन की शुरुआत में नहीं खेलने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ