IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले MS धोनी की टीम CSK को एक और झटका लगा है। आलराउंडर काइल जेमिसन पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। जबकि अब टीम में शामिल एक दिग्गज खिलाड़ी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह प्लेऑफ के मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।
बेन स्टोक्स प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने से पहले ही CSK को एक और बुरी खबर आई है। टीम के स्टॉर आलराउंडर और कप्तानी तक के दावेदार माने जा रहे इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने क्लीयर कर दिया है कि वह आईपीएल में प्लेऑफ के मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे। ऐसे में अगर CSK प्लेऑफ में जाती है तो स्टोक्स वहां खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘पैट कमिंस गेंदबाजी करना भूल गए’ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कही बड़ी बात
स्टोक्स ने इस वजह से लिया फैसला
बताया जा रहा है कि बेन स्टोक्स ने यह फैसला एशेज सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट मैच में हिस्सा लेने की वजह से किया है। क्योंकि स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं, ऐसे में उन्हें कप्तानी की वजह से इस मैच में हिस्सा लेना पड़ेगा। वहीं इसके बाद वह एशेज की तैयारियों में जुटेंगे, इसलिए स्टोक्स ने आईपीएल के प्लेऑफ मैंचों में हिस्सा नहीं लेने की बात कही है।
स्टोक्स का कहना है कि वह एशेज और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट के लिए प्राथमिकता देना चाहते हैं, ऐसे में टीम को पर्याप्त समय दे सकू इसलिए वह यह फैसला ले रहे हैं। स्टोक्स ने इस बात की जानकारी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही दूसरे टेस्ट मैच से पहले की है। बता दें कि स्टोक्स CSK के लिए अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं। लेकिन उनका यह फैसला टीम के लिए अहम साबित हो सकता है।
और पढ़िए – ‘वह मुझे फोन करता और पूछता, सर मुझे कब मौका मिलेगा?’ स्टार गेंदबाज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines