नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2023 प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बोर्ड ने कहा कि प्लेऑफ और फाइनल 23 मई से 28 मई तक चेन्नई और अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन

क्वालीफायर और एलिमिनेटर चेन्नई में 

क्वालीफायर-1 का आयोजन 23 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होगा। उसके बाद 24 मई को इसी जगह एलिमिनेटर होगा। अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम 26 मई को क्वालीफायर 2 और 28 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। चेन्नई ने आखिरी बार 2019 में आईपीएल प्लेऑफ खेल की मेजबानी की थी जब मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

विज्ञापन

ये है पूरा शेड्यूल

  • 23-मई-2023 क्वालीफायर 1 – टीम 1 बनाम टीम 2 चेन्नई
  • 24-मई-2023 एलिमिनेटर- टीम 3 बनाम टीम 4 चेन्नई
  • 26-मई-2023 क्वालिफायर 2 – एलिमिनेटर का विजेता बनाम क्वालीफायर 1 का हारने वाला, अहमदाबाद
  • 28-मई-2023 फाइनल – क्वालीफायर 1 का विजेता बनाम क्वालीफायर 2 का विजेता, अहमदाबाद

लीग के 70 मैच 21 मई तक खेले जाएंगे। आखिरी मैच आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। लीग के तहत हर टीम 14-14 मुकाबले खेलेगी। इसमें से बेस्ट 4 को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ