हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023: अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली कैपिटल्स के लिए निभाएंगे अहम रोल

विज्ञापन
axar patel made vice captain by delhi capitals

IPL 2023: ऋषभ पंत की चोट की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को इस बार के आईपीएल सीजन के लिए अपनी रणनीति अलग से तैयार करनी पड़ रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली ने IPL 2023 के लिए अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बना है।

उप कप्तान बने अक्षर पटेल

अक्षर पटेल पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस बार उप कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत की गैरमोजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दिल्ली ने अपना नया कप्तान बनाया है। ऐसे में उप कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी गई है।

और पढ़िए – RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हुआ टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं अक्षर पटेल

बता दें कि इन दिनों अक्षर पटेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद और बल्ले से कहर बरपाया है, जिससे उन्होंने अब एक और लंबी छलांग लगा दी है। अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की गैरमौजूदगी में खास और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यानि अगर किसी मैच में वॉर्नर कप्तानी नहीं करते हैं तो फिर वह दिल्ली की कप्तानी भी करते हुए नजर आ सकते हैं।

और पढ़िए –  ‘अगर सलेक्टर्स को लगता है…’, डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान 

अक्षर पटेल का IPL करियर

बता अगर अक्षर पटेल के आईपीएल करियर की जाए तो उन्होंने 122 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 3083 रन बनाए हैं। इस दौरान अक्षर ने 101 विकेट निकाले हैं। 21 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ है। अक्षर अब टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं, ऐसे में दिल्ली ने भी उन पर बड़ा दांव खेला है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें