IPL 2023 Mini Auction: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन के लिए आज कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन को सभी को बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार ये घड़ी समाप्त हो चली है। इस ऑक्शन से पहले सभी फैंस और भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने सभी टीमों को बता दिया है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए मौजूद रहेंगे क्योंकि एशेज की सीरीज जून 2023 में खेली जाएगी।
पूरा सीजन खेलेंगे बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन समेत ये खिलाड़ी
अगर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली सीरीज मिड जून में शुरू होती है तो इंग्लैंड को विश्न विजेता बनाने वाले कई खिलाड़ी जैसे बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, आदिल राशिद और डेविड मलान पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे। इन सभी खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगने की उम्मीद है। वहीं इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी पूरा सीजन खेलेंगे जो कि हर फ्रेंचाइस के लिए अच्छी खबर है।
मिनी ऑक्शन में पहले 10 फ्रेंचाइजियों ने 991 खिलाड़ियों में से 369 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन इसके बाद टीम के कहने पर 36 खिलाड़ियों को और जोड़ा गया है। लिहाजा अब ऑक्शन में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हो गई है। ये ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
IPL 2023 Auction: टीमों के पास बचे हुए पैसे
हैदराबाद- 42.25 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ रुपए
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ रुपए
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ रुपए
गुजरात टाइटंस- 1925 करोड़ रुपए
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8.75 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ रुपए
आईपीएल 2023 नीलामी का सीधा प्रसारण किस चैनल पर होगा?
आईपीएल 2023 नीलामी (IPL Auction 2023 Live Telecast) का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
आईपीएल ऑक्शन 2023 (IPL Auction 2023 Live Streaming) की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आईपीएल ऑक्शन 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा (JioCinema) एप पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines