IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। इस दौरान 10 टीमें कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। मिनी ऑक्शन में शामिल कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं।
जानकारी के अनुसार, 132 विदेशी खिलाड़ियों में से कुल 119 कैप्ड यानी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इस खबर में हम आपके लिए पांच ऐसे विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर सकती हैं। यह पांच खिलाड़ी अकेले के दम पर मैच पलटने में माहिर माने जाते हैं और इनका हालिया फॉर्म जबरदस्त है।
1. सैम कुरेन- सैम कुरेन ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके पास नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने की क्षमता है। बात चाहे डेथ ओवर्स की हो या फिर निचले क्रम में आकर विस्फोटक बल्लेबाजी करने की, सैम कुरेन के लिए यह बाएं हाथ का काम है। यही वजह है कि 24 साल के इस तूफानी ऑलराउंडर के ऊपर इस बार ऑक्शन में पैसों की बारिश हो सकती है।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन पांच देसी लड़कों पर बरसेंगे पैसे, फ्रेंचाइजी लगाएंगी जमकर बोली
सैम कुरेन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है
आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सैम कुरेन का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए टीमें पूरा दम लगाएंगी। आईपीएल में कुरेन ने 32 मैच खेले हैं, इस दौरान 32 विकेट लिए और 337 रन बनाए। वह आईपीएल में 18 छक्के और 30 चौके ठोक चुके हैं।
2. बेन स्टोक्स- बेन स्टोक्स पर आईपीएल 2023 की ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है। साल 2017 के आईपीएल ऑक्शन में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने स्टोक्स पर 14.5 करोड़ रूपए की बोली लगाई थी, स्टोक्स पर इस मिनी आईपीएल में भी बड़ी बोली लग सकती है। वह गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचा सकते हैं। हाल में हुए विश्वकप 2022 में उन्होंने इंग्लैंड को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
3. रिले रोसोब- साउथ अफ्रीका से आने वाले इस बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज पर सभी टीमों की निगाहें होंगी। इनके पास ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की जबरदस्त क्षमता है। खास बात ये है कि यह टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम में आकर मैच का रूख मोड़ सकते हैं। वह Royal Challengers Bangalore का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 5 मैचों में 53 रन बनाए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में रोसोब ने 26 मैचों में 699 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 156 प्लस का है, जो बढ़िया माना जाता है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: बाबर आजम ने रचा इतिहास, इस मामले में दिग्गज रिकी पोंटिंग की बराबरी की
4. कैमरून ग्रीन- ऑस्ट्रेलिया के इस युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में महंगी बोली लग सकती है। ग्रीन ने सितंबर में जब ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर आई थी तो टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 214.54 की स्ट्राइक रेट से दो शानदार अर्धशतक जड़े थे। इनके पास लंब-लंबे हिट जड़ने की अद्भुत क्षमता है। खास बात ये है कि ग्रीन गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं। यही वजह है कि यह एक किसी भी टीम के लिए कंपलीट पैकेज हैं और ऐसे प्लेयर को हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहेगी।
5. आदिल रशीद- इंग्लैंड का यह अनुभवी लेग स्पिनर मिनी ऑक्शन में महंगा बिक सकता है। आदिल रशीद को नवंबर में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया था। खास बात ये भी है कि रशीद अपनी फिरकी के दम पर भारतीय पिचों पर विरोधी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा सकते हैं। वह टी 92 टी20 मैचों में 93 विकेट झटक चुके हैं।
कब शुरू होना है आईपीएल 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL का 16वां एडिशन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। साल 2023 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच होंगे। 2022 का आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो कर 29 मई तक चला था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines