IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पंजाब किंग्स के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है। उनकी विकेट लेने की कला को देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया है। ऐसे में अर्शदीप सिंह के भविष्य को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।
मुंबई के खिलाफ तोड़े थे दो स्टंप
अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2023 में अब तक खेले गए 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। उनकी इकोनॉमी भी सिर्फ 8.9 के एवरेज से रन दिए हैं जो कि बेहद ही कम है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अंतिम ओवर में 16 रन बचाए थे। अर्शदीप ने पहले तिलक वर्मा और फिर नेहल वाडिया को क्लीन बोल्ड किया था। उन्होंने मिडल स्टंप भी दो बार तोड़ दिया था। जिसके बाद इसकी हर तरफ चर्चाएं होने लगी थी।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: गुजरात ने राजस्थान से छीना नंबर 1 का ताज, हैदराबाद को भी फायदा, देखें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
रवि शास्त्री ने कही ये बात
ईएसपीएलक्रिकइंफो से बातचीत करते हुए रवि शास्त्री ने अर्शदीप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने अर्शदीप को जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल करने तक की सलाह दी। रवि शास्त्री ने कहा कि – “ईमानदारी से कहूं तो जितना अधिक मैं उसे (अर्शदीप) देखता हूं, मुझे लगता है कि वह भारत के लिए सभी प्रारूप खेल सकता है। हालांकि, मैंने उन्हें लाल गेंद के प्रारूप में ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन अर्शदीप जिस तरह से सुधार कर रहे हैं और उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मुझे लगता है कि वह पिछले साल की तुलना में थोड़ा मजबूत होकर आए हैं।”
और पढ़िए – IPL 2023: CSK के इस गेंदबाज ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, तारीफ में दिग्गज ने कही बड़ी बात
अर्शदीप सिंह का करियर
अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट झटके थे। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 26 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनके 46 विकेट हैं। इसके अलावा 3 वनडे मैचों में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसमें हालांकि वे एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए थे। आईपीएल में उन्होंने 45 मैचों में 54 विकेट अपने नाम किए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines