नई दिल्ली: आईपीएल के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को मोहाली के मैदान में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले से पहले टीम में ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन शामिल हो गए थे, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया। क्रिकेटप्रेमियों को भी पंजाब की टीम में लिविंगस्टोन के नदारद रहने पर हैरानी हुई। हालांकि मैच के बाद कप्तान शिखर धवन ने इस ऑलराउंडर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया।
तैयार होने में 2-3 दिन लग सकते हैं
पीबीकेएस कप्तान शिखर धवन ने हार के बाद कहा- लिविंगस्टोन कल अभ्यास के लिए आए थे। उन्होंने इस दौरान मांसपेशियों को खींचा। मुझे लगता है कि उन्हें तैयार होने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। लिविंगस्टोन ने चोट के बाद वापसी की है। वह तीन साल में 23 मैचों में 27.45 के औसत से 549 रन जड़ चुके हैं। उनका पिछला सीजन शानदार रहा था। जिसमें उन्होंने 14 मैचों में 36.42 के औसत और 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे। पिछले सीजन में उन्होंने चार अर्धशतक भी ठोके थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 14 मैचों में 6 विकेट चटकाए। लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के लिए काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ डाला मलिंगा का रिकॉर्ड
और पढ़िए – IPL 2023: आखिरी ओवर में सैम कुरेन ने बढ़ाया रोमांच, हवा में नचा दिया गिल का स्टंप, देखें वीडियो
बल्लेबाजी को बताया हार का कारण
धवन ने हार के लिए बल्लेबाजी को वजह बताया। उन्होंने कहा- हमने बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं बनाए। हमें इस चीज को आगे जाकर सुधारना होगा। धवन ने डॉट गेंद ज्यादा खेलने पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा- यदि आप डॉट गेंदों की संख्या देखते हैं, तो यदि कोई टीम 56 गेंदें खेलती है, आप गेम हार जाते हैं। शुरुआती विकेट गंवाने से आप बैकफुट पर आ जाते हैं और हमें इस पर काम करने की जरूरत है। हालांकि धवन ने गेंदबाजों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा- हमें गेंदबाजों पर बहुत गर्व है, यह एक बड़ा टोटल नहीं था, लेकिन खेल को अंत तक ले जाना जबरदस्त था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
57 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines