IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन 31 मार्च से होना है। जिसका सभी को इंतजार है। आईपीएल के आयोजन से पहले आईपीएल की 7 टीमों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि इस बड़े टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों को करीब 10 खिलाड़ी मिस करेंगे। ये सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका टीम के हैं।
आईपीएल टीमों के लिए बुरी खबर
आईपीएल में हिस्सा ले रहे साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। जिसका नुकसान फ्रेंचाइजी को उठाना पड़ सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल, साउथ अफ्रीका टीम को 2 मार्च से 3 अप्रैल तक नीदरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसमें यह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
और पढ़िए – PSL 2023: जो बाबर आजम न कर सके, वो फखर जमां ने कर दिखाया
इस वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे खिलाड़ी
दरअसल, साउथ अफ्रीका को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सीधा क्वालीफाई करने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को हर हाल में जीतना होगा। 2 मार्च को आखिरी वनडे होगा, जबकि आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो जाएगा। यानी शुरुआती 4 दिन में होने वाले आईपीएल के मैचों में इस सीरीज में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाएंगे।
बीसीसीआई को दी गई है जानकारी
साउथ अफ्रीका क्रिकेट के सीईओ फोलेत्सी मोसेकी की मानें तो उन्होंने बीसीसीआई को अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के बारे में बता दिया है। यह सीरीज अफ्रीका के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इस जीतने पर ही दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे वर्ल्डकप 2023 में शीर्ष आठ टीमों में सीधा क्वालीफाई करेगी।
ये खिलाड़ी मिस कर सकते हैं आईपीएल के शुरुआती मैच
- कागिसो रबाड़ा, पंजाब किंग्स
- क्विंटन डी कॉक, खनऊ सुपर जायंट्स
- एनरिक नॉर्खिया, दिल्ली कैपिटेल्स
- लुंगी एनगिडी, चेन्नई सुपर किंग्स
- एडिन मार्करम, सनराइजर्स हैदराबाद
- हेनरिक क्लासेन, सनराइजर्स हैदराबाद
- मार्को जेनसेन, सनराइजर्स हैदराबाद
- ट्रिस्टन स्टब्स, मुंबई इंडियंस
- डेवाल्ड ब्रेविस, मुंबई इंडियंस
- डेविड मिलर, गुजरात जॉयंट्स
इन टीमों को तगड़ा झटका
आईपीएल के शुरुआती मैचों को मिस करने वाले खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटेल्स में एनरिक नॉर्खियां और लुंगी एनगिडी शामिल हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के एडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जेनसेन शामिल है। मुंबई इंडियंस ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस भी आईपीएल के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, जबकि गुजराट जायंट्स में डेविड मिलर शुरू के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स में क्विंटन डी कॉक और पंजाब किंग्स में कागिसो रबाडा भी नीदरलैंड दोरे पर जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
23 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
26 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines