नई दिल्ली: रफ्तार की सनसनी उमरान मलिक इन दिनों आईपीएल से गायब हैं। सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज उमरान ने 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद से वह एक भी मैच में नजर नहीं आए। बार आईपीएल में उन्होंने 7 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।
मैं नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या है
अब उमरान मलिक पर सन राइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने चुप्पी तोड़ दी है। आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में टॉस के दौरान मार्करम ने कहा- उमरान निश्चित रूप से एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी है। वह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि पर्दे के पीछे क्या है। उसके पास बहुत सारे एक्स फैक्टर हैं और खेलने पर गर्व है। उन्होंने उमरान को एक विशेष प्रतिभा भी बताया। उन्होंने कहा- लोग ऊर्जा से भरे हुए हैं।
इरफान पठान ने जताई थी निराशा
मार्करम ने आरसीबी के खिलाफ अपने अंतिम मैच के लिए लाइनअप में बदलाव किया। हालांकि उन्होंने इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि उमरान इस सीजन में हैदराबाद स्थित फ्रेंचाइजी के लिए नियमित रूप से खेलने के लिए संघर्ष क्यों कर रहे हैं। इससे पहले इरफान पठान ने उमरान मलिक को अच्छे से इस्तेमाल न करने पर निराशा जताई थी। उन्होंने कहा कि SRH टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाज को विशेष रूप से अच्छी तरह से नहीं संभाला। इरफान ने ट्विटर पर लिखा, लीग के सबसे तेज गेंदबाज का बाहर बैठना मुझे हैरान करता है। उमरान मलिक को उनकी टीम ने ठीक से हैंडल नहीं किया।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
6 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
9 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
10 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
11 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines