IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अपने अंत की ओर बढ़ गया है और सोमवार को रिजर्व डे पर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया है। इसमें से तो कई अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं। इन सभी स्टार प्लेयर्स में से एबी डी विलियर्स ने अपने फेवरेट खिलाड़ी का चयन किया है।
एबी डी विलियर्स ने इस युवा खिलाड़ी का किया चयन
पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स के मुताबिक आईपीएल 2023 का उनका फेवरेट प्लेयर कोहली या गिल नहीं बल्कि राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल है। जायसवाल ने शॉट चयन और गैप खोजने के अपने तरीके के कारण सभी का ध्यान आकर्षित किया। ऐसा असर हुआ कि फैंस खराब फॉर्म में चल रहे स्टार ओपनर जोस बटलर को भी भूल गए। जियो सिनेमा पर बोलते हुए, आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने जायसवाल की विशेष प्रशंसा की और उन्हें आईपीएल 2023 का अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया।
एबी डी विलियर्स ने इसलिए किया जासयवाल का चयन
अपने चयन पर बोलते हुए डी विलियर्स ने कहा कि – “यशस्वी जायसवाल मेरे लिए और निश्चित रूप से एक लंबे अंतर से। वह एक युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास किताब में सभी शॉट हैं। उनके पास विकेट पर एक शांत और संयमित स्वभाव है और मुझे वह पसंद है जो वह करते हैं, गेंदबाजों पर हावी होते हैं और हमेशा ऐसा लगता है कि वह नियंत्रण में है।उन्होंने आगे कहा, “शुभमन थोड़े बड़े हैं, मुझे लगता है कि जायसवाल को अभी लंबा रास्ता तय करना है और उनके पास महान बनने की सभी योग्यताएं हैं।”
जायसवाल का यशस्वी प्रदर्शन
आईपीएल 2023 के क्वालिफायर में भले ही राजस्थान जगह नहीं बना पाई लेकिन यशस्वी जायसवाल ने सभी को इंप्रेस किया। युवा सलामी बल्लेबाज ने अभियान को आरआर के सर्वोच्च रन-स्कोरर के रूप में समाप्त किया और वर्तमान में ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर है। जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। सीज़न के दौरान, उन्होंने एक टन और पांच अर्धशतक भी लगाए, जिसमें उनका उच्च स्कोर 124 था।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines