नई दिल्ली: आईपीएल अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। ज्यादातर टीमें अपने 14 में से 12 मुकाबले खेल चुकी हैं। अब प्लेऑफ के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जिस तरह का टूर्नामेंट चल रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि नेट रन रेट (NRR) टीमों के क्वालिफिकेशन में बड़ा रोल प्ले करेगी। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में भी इसी NRR की चर्चा रही। यदि राशिद खान जबर्दस्त बल्लेबाजी नहीं करते तो और मुंबई इंडियंस 50 रन से मुकाबला जीतती तो उसकी NRR पॉजिटिव में होती। बहरहाल, इस पेचीदा नेट रन रेट का तोड़ निकालने के लिए स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक आइडिया दिया है।
बड़े अंतर से जीत के लिए 1 पॉइंट दे दिया जाए
MI vs GT मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा- मेरा एक सुझाव है। यदि नेट रन रेट को हटाकर टीमों को बड़े अंतर से जीत के लिए 1 पॉइंट दे दिया जाए तो इसकी पेचीदगी खत्म हो सकती है। चोपड़ा ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि यदि एमआई 50 रन से ज्यादा से जीतती तो उसे 1 अतिरिक्त अंक दे दिया जाता। इससे पॉइंट्स टेबल में चीजें आसान हो जातीं। एमआई की NRR अब भी नेगेटिव (-0.117) में बनी हुई है। उसे टॉप-4 में बने रहने के लिए अगले मैच जीतने के बावजूद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे निकाला जाता है नेट रन रेट
एक टीम की नेट रन रेट की गणना प्रतियोगिता के दौरान उस टीम द्वारा बनाए गए औसत रन प्रति ओवर से घटाकर की जाती है। नेट रन रेट निकालने के लिए किसी टीम के बल्लेबाजी रन रेट को टीम के गेंदबाजी रन रेट से घटाया जाता है। मान लीजिए एमआई ने तीन मैचों में 60 ओवर में 600 रन बनाए, तो बैटिंग रन रेट 10 होगा। जबकि सामने वाली तीनों टीमें 60 ओवर में कुल 540 रन ही बना पाईं तो बॉलिंग रन रेट 9 होगा। इस तरह 10 में से 9 घटाकर MI की नेट रन रेट +1 हो जाएगी। इस तरह थोड़ी पेचीदा नेट रन रेट के लिए चोपड़ा ने ये आइडिया दिया है।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines