IPL 2023: आईपीएल के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी को रोमाचंक अंदाज में 1 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में सबकुछ देखने को मिला। यह मैच कभी आरसीबी तो कभी लखनऊ के पाले में जाता दिखा, लेकिन आखिर में केएल राहुल की टीम ने आखिरी गेंद पर 1 रन दौड़कर बाजी मार ली। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी पर 12 साल रुपए का जुर्माना लगा है।
दरअसल, आरसीबी के कप्तान को मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। टीम ने समय से अपने 20 ओवर नहीं पूरे किए थे। इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नियमों के तहत अगर दूसरी बार RCB को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है तो कप्तान पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।
और पढ़िए – RR vs DC: युजवेंद्र चहल के जाल में फंसे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज, अक्षर पटेल खा गए गच्चा, देखें Video
प्रेस रिलीज में क्या बताया गया?
आईपीएल ने इस मामले में एक प्रेस रिलीज भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि “रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम का इस सीजन में यह पहला अपराध है और इसलिए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’
आरसीबी बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो बैंगलोर ने 20 ओवर 2 विकेट खोकर 212 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट सेट किया था। इसका पीछा करने आई लखनऊ की शुरूआत खराब रही और टीम ने 30 रनों के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। एक वक्त ऐसा लगा कि ये मुकाबला लखनऊ हार जाएगी, लेकिन निकोलस पूरन ने 19 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 62 रन ठोक मैच का रूख पलट दिया।
और पढ़िए – IPL 2023 MI vs CSK: रहाणे का फायर…सीएसके ने मुंबई इंडियंस को घर में रौंदा
आखिरी बॉल पर हुआ ड्रामा
इस मुकाबले की मैच की आखिरी गेंद पर भी खूब ड्रामा हुआ। आखिरी बॉल पर 1 रन चाहिए था, लेकिन गेदंबाज हर्षल पटेल रवि विश्नोई को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट नहीं कर पाए। बॉल दिनेश कार्तिक के हाथों से फिसल गई और लखनऊ बाई के रूप में जीत का रन लेकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines