Inzamam Ul Haq: भारत में इसी साल अक्टूबर में होने वाले विश्वकप 2023 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बड़ा फैसला ले सकता है। विश्वकप के मद्देनजर पीसीबी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे इंजमाम-उल-हक की वापसी हो सकती है। उन्हें बोर्ड में चीफ सिलेक्टर बनाया जा सकता है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंजमाम उल हक इस पद को संभालने के लिए राजी भी हो गए हैं।
दरअसल, पाकिसतान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ पूरी तरह से नया सेटअप चाहते हैं। इसलिए इंजमाम उल हक को वापस लाने का फैसला किया गया है। PCB के सूत्र के अनुसार, क्रिकेट तकनीकी कमेटी के सदस्यों में मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद हफीज और इंजमाम उल हक नई चयन समिति के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं।
बाबर आजम से ली जाएगी सलाह
बताया ये भी जा रहा है कि निदेशक मिकी आर्थर और मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न का भविष्य भी अगले सप्ताह तक साफ हो जाएगा कि वे राष्ट्रीय चयन समिति का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।’ इन दोनों के बारे में कप्तान बाबर आजम से भी सलाह ली जाएगी। इसके बाद क्रिकेट तकनीकि समिति अध्यक्ष के सामने अपनी सिफारिश रिपोर्ट रखेगी।
क्रिकेट टेक्निकल कमेटी में इन 3 दिग्गजों को किया गया था शामिल
आपको बता दें कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने हाल में एक क्रिकेट टेक्निकल कमेटी बनाई थी, जिसमें मिस्बाह-उल-हक, इंजमाम उल हक और मोहम्मज हफीज को रखा गया था। इन तीनों को कई अहम फैसले लेने का अधिकार दिया गया था। इन तीनों के पास मिकी आर्थर और ग्रांट ब्रैडबर्न के फ्यूचर पर भी फैसला करने का अधिकार है, जो इस वक्त सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं।
पहले भी चीफ सिलेक्टर रह चुके हैं इंजाम उल हक
इंजमाम उल हक इससे पहले आर्थर के साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों ने साल 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीत और 2019 विश्व कप के दौरान एक साथ काम किया था। इंजमाम उल हक साल 2016 और 2019 में चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं इंजमाम उल हक
इंजमाम उल हक के क्रिकेक करियर पर नजर डालें तो यह दिग्गज बल्लेबाज पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है। इंजमाम उल हक ने 1991 से 2007 तक क्रिकेट खेला। इस दैरान उन्होंने 495 मैचों में कुल 20541 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.51 का रहा। इस बल्लेबाज के नाम तीनों फॉर्मेट में 35 शतक, 129 अर्धशतक हैं। इस खिलाड़ी का हाई स्कोर 329 रहा है।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
59 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines